Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : पैसों के लिए देवर ने की भाभी की हत्या, लकड़ी के बैट से फोड़ा सिर, 21 लाख की लूट

MP Crime
X

MP Crime : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रिश्तों की डोर को पैसों की लालच ने काट दिया। एक युवक ने अपनी दूर की रिश्तेदार भाभी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। 35 वर्षीय महिला का खून से सना शव उसके बेडरूम के बिस्तर पर पड़ा मिला, जिसने पुलिस को भी हिला कर रख दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे चोरी का सामान बरामद हो गया है।

MP Crime : घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौरा दयालु नगर की है। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को नेहा सिंह का लहूलुहान शव घर में मिला। उसके सिर पर किसी भारी हथियार से प्रहार किया गया था, जिससे भारी रक्तस्राव हुआ और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

MP Crime : जांच में खुलासा हुआ कि घर से सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 10 हजार रुपये नकद गायब थे। मुखबिर की टिप और साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह मृतका का दूर का देवर लगता था और उसके घर आना-जाना था। घटना वाले दिन उसने पैसे मांगे, लेकिन नेहा ने मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने घर में रखे लकड़ी के भारी बैट से सिर पर वार कर हत्या कर दी और फिर अलमारी से जेवर व नकदी चुराकर भाग गया।

MP Crime : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार पैसे मांग चुका था और महिला मदद करती रही थी। लेकिन इस बार इनकार ने उसे उकसा दिया। आरोपी की निशानदेही पर जेवर, नकदी समेत कुल करीब 21 लाख 10 हजार रुपये का सामान बरामद कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल बैट भी जब्त हुआ। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान मामले में और धाराएं जोड़ी जाएंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019