Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : तस्करी का अनोखा तरीका, हरे पौधों के बीच छिपाकर 280 किलो गांजा ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने 3 को दबोचा

MP Crime
X

MP Crime : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए गांजे की तस्करी का अजब तरीका बेनकाब किया है। झांसी रोड थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास चेकिंग पॉइंट पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका।

MP Crime : तलाशी के दौरान ट्रक में हरे पौधों के बीच छिपाकर रखे गए 280 किलो गांजे के पैकेट बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 28 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

MP Crime : बता दें कि ट्रक आंध्र प्रदेश से गांजा लोड कर दिल्ली की ओर जा रहा था। तस्करों ने गांजे को हरे पौधों और सब्जियों के बीच चतुराई से छिपा रखा था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनका यह खेल बिगाड़ दिया।

MP Crime : चेकिंग के दौरान ट्रक को रोकते ही ड्राइवर और सहयोगी घबरा गए, लेकिन भागने का मौका मिलने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ झांसी रोड थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019