Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा

Asian News
MP Crime
X

MP Crime : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

MP Crime : घटना मानपुरा गांव की है, जहां 30 मार्च को मृतका प्रियंका के पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के पहुंचने पर मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की।

MP Crime : जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी और तीनों पर इनाम घोषित किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति रामबरन और उसके दो साथियों आकाश प्रजापति व पुनीत जोशी को गिरफ्तार कर लिया।

MP Crime : पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मिलकर सिलाई मशीन की रस्सी से प्रियंका का गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को साड़ी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन बाद में शव को नीचे उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019