Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बृहस्पति मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की, टी स्टॉल पर लोकल्स के साथ ली चाय की चुस्की

MP: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बृहस्पति मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की, टी स्टॉल पर लोकल्स के साथ ली चाय की चुस्की
X

MP: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बृहस्पति मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की, टी स्टॉल पर लोकल्स के साथ ली चाय की चुस्की

MP: उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन स्थित देवगुरु श्री बृहस्पति मंदिर पहुंचकर पत्नी के साथ भगवान बृहस्पति के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। यह पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी आलोक गुरु द्वारा संपन्न कराया गया। सीएम दंपति ने मंदिर में शांति और समृद्धि की कामना की।

MP: मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री तेलीवाड़ा चौराहे के पास स्थित शहर की पुरानी प्रसिद्ध चाय की दुकान पर रुके। ठंड के मौसम में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय का आनंद लिया और उनसे अनौपचारिक बातचीत की। दुकान संचालक का हालचाल पूछा तथा उनकी समस्याओं को सुना।

MP: चाय पीने के बाद डॉ यादव ने दुकानदार को पैसे देने की कोशिश की। दुकानदार के संकोच करने पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “ये पैसे तो लेने ही होंगे।” अंततः दुकानदार ने पैसे स्वीकार किए। इस सादगी भरे अंदाज से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019