Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 5 करोड़ की सहायता राशि, राहत सामग्री लेकर प्रदेश पहुंचेगी ट्रेन

MP
X

MP

MP: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके साथ ही, राहत सामग्री लेकर एक ट्रेन छत्तीसगढ़ के लिए रवाना की जाएगी।

MP: मुख्यमंत्री ने कहा, "छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। राहत सामग्री से लदी ट्रेन भी जल्द रवाना होगी।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पड़ोसी राज्य होने के नाते मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

MP: डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप, संकट के समय सभी सरकारों को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए। इसी दृष्टिकोण के साथ मध्यप्रदेश पड़ोसी धर्म का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है। भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता दी जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019