Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP by-election 2024 : उपचुनाव में राहुल गांधी के रेस के घोड़े मैदान में उतरेंगे... या फिर शादी का घोड़ा मैदान में नाचेगा....

Uma Verma
MP by-election 2024
X

MP by-election 2024

MP by-election 2024

बुधनी , संजय शर्मा

MP by-election 2024 : बुधनी : कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें में वह अपने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए नजर आ रहे हैं.... घोड़े दो तरीके के होते है..कि एक शादी का घोड़ा और दूसरा रेस का घोड़ा...लेकिन कभी कभी कांग्रेस क्या कर देती है कि शादी का घोड़ा रेस में भेज देती.. और रेस का घोड़ा शादी में लगा देती है...

Chhattisgarh News : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना 2024-25….ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

MP by-election 2024 : हालांकि राहुल गांधी का इशारा रेस के घोड़े से तात्पर्य चुनाव में जमीन से जुड़े काम करने वाले मजबूत कार्यकर्ता से है... राहुल गांधी के इस बयान से बुधनी विधानसभा में मेहनत करने वाले और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को एक संजीवनी मिल गई है..और विश्वाश पैदा हो गया है कि इस बार जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बुदनी विधानसभा उपचुनाव में टिकट मिल सकता है...

क्योंकि कांग्रेस पिछले चुनाव में दो माह पहले ही कांग्रेस में आने वाले को मुख्यमंत्री के सामने चुनाव लड़ाया था। जिस पर कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस बड़े नेताओं ने भाजपा से सेटिंग कर के वॉकओवर दिया है...

Deputy Chief Minister Arun Sao : शहरों के विकास के लिए नहीं होगी राशि की कमी : अरुण साव

2018 में अरुण यादव और 2013 में महेंद्र सिंह चौहान को पैराशूट उम्मीदवार के रूप में उतरा था...वहीं इस समय बुदनी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी मायूसी छाई हुई है और उन्हें शंका है कि कांग्रेस फिर एक बार ऐसे उम्मीदवार को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाना चाहती है जो 20 साल से कार्यकर्ताओं से दूर है,

लेकिन कार्यकर्ताओं को अब राहुल गांधी के उस वक्तव्य से संजीवनी बूटी मिलती नजर आ रही है कि इस बार बुधनी विधानसभा के चुनाव में राहुल गांधी कोई दमदार रेस का घोड़ा ही मैदान में उतारेंगे...कांग्रेस इस बार,लाडली बहना के योजना के काट के रूप में बुधनी से किसी महिला उम्मीदवार को भी चुनाव में उतार सकती है ताकि महिलाओं के वोट पर सेंध लगा सके, और कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत सके। बुधनी विधानसभा में बार-बार कांग्रेस की हार के कारण

अब तो कांग्रेस के कार्यकर्ता खुलकर सामने कहने को मजबूर है कि बुधनी उपचुनाव को लेकर एक बार फिर सौदेबाज लोग अपनी सौदेबाज़ी की बिसात बिछाने में लगे हुए है।
हालांकि यह तो समय ही बताएगा कि कांग्रेस उपचुनाव में किसी सेटिंगवाज को प्रत्याशी बनती है या कांग्रेस के वफादार को जीत के लिए मैदान में उतारती है..


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019