Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Breaking : एमपी में आधी रात को 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर....संतोष सिंह बने इंदौर पुलिस कमिश्नर...

Uma Verma
MP Breaking : एमपी में आधी रात को 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर....संतोष सिंह बने इंदौर पुलिस कमिश्नर...
X

MP Breaking : एमपी में आधी रात को 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर….संतोष सिंह बने इंदौर पुलिस कमिश्नर…

MP Breaking : भोपाल : एमपी में आधी रात को 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर राकेश गुप्ता बने सीएम के ओएसडी, संतोष सिंह इंदौर पुलिस कमिश्नर 3 जिलों के SP भी बदले मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए।

रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।

राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे। अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।

वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल गए हैं।जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं।

उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।MP Breaking

इन आईपीएस के हुए ट्रांसफर

क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1. उमेश जोगा अपर परिवहन आयुक्त,मप्र, ग्वालियर एडीजी, उज्जैन जोन
2. राकेश गुप्ता पुलिस कमिश्नर इंदौर ओएसडी, मुख्यमंत्री
3. संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन पुलिस कमिश्नर इंदौर
4. आदित्य प्रताप सिंह एसपी, जबलपुर एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल
5. जगदीश डाबर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर एसपी बड़वानी
6. संपत उपाध्याय एसपी देवास एसपी जबलपुर
7. पुनीत गेहलोत एसपी बड़वानी एसपी देवास


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019