Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Book Fair : अभिभावक विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हुआ पुस्तक मेला....वीडियो

Uma Verma
MP Book Fair
X

MP Book Fair

MP Book Fair

MP Book Fair : सिवनी : नगर के शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक शाला में स्कूल संबंधी सामग्री को कम रेट मैं उपलब्ध कराने को लेकर पुस्तक एवं ड्रेस मेले का आयोजन 15 में से 17 में तक आयोजित किया गया है।

Uttarakhand : मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़ी मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में ओपीडी 500 के पार

MP Book Fair : तीन दिवसीय इस मेले में जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत सीईओ पवार नवजीवन, जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमारे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें सिवनी जिले के आठो विकासखंड के शिक्षक भी पहुंचे।

अनेक अभिभावकों ने कहा कि पहली बार आयोजित इस मेले में उत्साह तो देखा मगर प्रमुख स्कूलों व बड़ी कक्षाओं की पुस्तकों को शामिल नहीं किया गया इससे विद्यार्थियों के परिजन परेशान नजर आए।

MP Book Fair

तीन दिवसीय मेले में हजारों की संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने किताबें, ड्रेस, स्टेशनरी की जमकर खरीदी की। इस दौरान अशासकीय शालाओं के लगभग 50 शालाएं भी मेले में शामिल हुई।

Rajasthan Weather Update : सीजन का सबसे गर्म दिन आज, 43.5 डिग्री पार डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी

बता दे कि लंबे समय से यह शिकायत आ रही थी की अशासकीय स्कूलों के संचालको द्वारा अपनी शालाओं में ऐसे प्रकाशकों की किताबें चलाई जाती है जिनका मूल्य अधिक होता है। साथ ही शालाओं में पुस्तक खरीदने के लिए चुनी हुई

दुकान सुनिश्चित की जाती है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है। मेले में पहुंचकर विद्यार्थी अपनी आवश्यकता अनुसार सामग्री उचित दामों में खरीद सकता है।

यहां पहुंचे विद्यार्थियों ने मांग की है कि पहले से 12वीं तक शासकीय व अशासकीय स्कूलों में एक राष्ट्र, एक पाठ्यक्रम लागू होना चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019