Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Board Result 2024 : किसान की बेटी ने हाई स्कूल में लहलाया परचम...वीडियो

MP Board Result 2024 : किसान की बेटी ने हाई स्कूल में लहलाया परचम
X

MP Board Result 2024 : किसान की बेटी ने हाई स्कूल में लहलाया परचम

गंज बासौदा, अभिनय श्रीवास्तव

MP Board Result 2024 : विदिशा : एमपी बोर्ड का हाई स्कूल और हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम आज घोषित हुआ जिसमें सेंट एस आर एस पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा तान्या शर्मा ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर एमपी की प्रवीण्य सूची में सातवा स्थान प्राप्त कर नगर सहित जिले का नाम रोशन किया। तान्या के पिता कृषक है और माता गृहणी।

MP Board Result 2024 : प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा तान्या शर्मा ने इसका श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के डायरेक्टर के एस यादव, प्रिंसिपल उमेश यादव सहित शिक्षकों को दिया है। तान्या को पहले से ही राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने की उम्मीद थी।

वे गणित विषय को लेकर बारहवीं करेंगी ,बाद में एन. डी.ए. की परीक्षा में शामिल होकर देश सेवा और लड़कियों के हित में सतत कार्य करना चाहेंगी। तान्या बताती है कि उन्होंने एक साथ ज्यादा पढाई न कर नियमित रूप से संतुलित पढाई की है। अच्छी सफलता के लिए नियमित अभ्यास एवं अन्य गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।

सेंट एस आर एस पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा भूमि सेन ने 482 अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान , अरूण अहिरवार ने 480 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर संस्था के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया।

इसी तरह हायर सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में शिफा खानम ने कला संकाय में प्रथम स्थान , निहारिका तिवारी ने विज्ञान समूह(गणित) में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।

https://www.youtube.com/watch?v=viy605QA8aw


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019