Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Badnagar News : किसान के खून पसीने की कमाई में लगाई आग, लाखों का फसल जलकर खाक

Asian News
MP Badnagar News : किसान के खून पसीने की कमाई में लगाई आग, लाखों का फसल जलकर खाक
X

MP Badnagar News : किसान के खून पसीने की कमाई में लगाई आग, लाखों का फसल जलकर खाक

महेश सोनगरा

MP Badnagar News : बड़नगर : किसान अपने खेत में फसल बोने से लगाकर कटाई तक कड़ी मेहनत करता है अपने खून पसीने से सिंच कर फसल को बडा करता है और कहीं सपने देखता है उसके परिवार की आस फसल से लगी रहती है

MP Badnagar News : लेकिन यदि किसान की कड़ी मेहनत एवं खून पसीने से सिंची फसल फसल का कोई नुकसान कर दे या उसे जला दे तो उस किसान के पूरे परिवार के अरमानों पर पानी फिर जाता है पूरी मेहनत बेकार हो जाती है

MP Badnagar News : और वह खून के आंसु रोने को मजबूर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बड़नगर तहसील के ग्राम लोहान का सामने आया है जिसमें पीपलू निवासी अनिल नागर व उसके परिवार की संयुक्त जमीन ग्राम लोहाना में स्थित है जिसमें किसान अनिल नागर व उसके

भाइयों ने करीब 10 बीघा भूमि में चने की फसल लगाई थी चने की फसल पक कर तैयार हो गई थी जिसे कटवा कर किसान ने अपने खेत में एक जगह ढेर लगाकर सुबह उस फसल को निकालने के लिए तैयारी कर रहा था तभी अचानक रात में उसके अरमानों का

गला घोटत हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनिल नागर की 10 बीघा चने की फसल की लगे ढेर में आग लगा दी जिससे किसान की पूरी 10 बीघा की फसल जलकर खाक हो गई। फसल में आग लगने की सूचना किसान को उसके पड़ोसी किसान द्वारा दी गई मौके पर

जाकर देखने पर पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी किसान अनिल नागर व उसके भाइयों ने बड़नगर थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है किसान ने फसल में आग लगाने की शंका जाहिर करते हुए बड़नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और उसमें संदेही का

नाम सत्यनारायण पिता राम रतन पाटीदार निवासी ढोलना को बताया गया है अनिल नागर का कहना है कि इनसे हमारा जमीन विवाद चल रहा है और इन्होंने ही हमारी फसल में आग लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि आगजनी कायम कर ली गई है अब आगे जांच कर जो भी दोषी होगा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019