Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP assembly monsoon session : एमपी विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी...जानें कब से होगा शुरू

Uma Verma
MP assembly monsoon session
X

MP assembly monsoon session

MP assembly monsoon session : एमपी विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, 1 से 19 जुलाई तक चलेगा सत्र, मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा पेश

MP assembly monsoon session : भोपाल। : मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमपी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। डॉ मोहन यादव की सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी।

Bijapur News : 16 नक्सली गिरफ्तार….

MP assembly monsoon session : एमपी मानसून सत्र की बैठकें 1 से 5 जुलाई तक लगातार चलेंगी। 6 और 7 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार है।

CM Sai Big Statement : बढ़ती गर्मी के चलते सीएम साय का लोगों से आग्रह, आवश्यक सावधानी बरतें, अपना ख्याल रखें…

प्रदेश सरकार ने लोकसभा इलेक्शन से पहले लेखानुदान पेश किया था। सरकार ने जुलाई 2024 तक विभागों के नियमित खर्च के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। जुलाई से पहले सरकार को पूर्ण बजट पेश करना होगा। विधायकों को भी प्रश्न पूछने के लिए कम से कम 25 दिन का समय देना होता है। इस वजह से विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019