Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, तीन की मौके पर मौत

MP Accident: Uncontrolled dumper crushes roadside bystanders, three killed on the spot
X

CG Accident: Head-on collision between truck and car; 6-month-old infant killed, three injured.

MP Accident : शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक रूप देखने को मिला, जहां एक बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, हादसा करैरा-भितरवार मार्ग पर हाजीनगर के पास देर रात हुआ। चार लोग सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डंपर का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सीधे लोगों के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

MP Accident : घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया है। वहीं घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे चालक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019