Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : बेकाबू कंटेनर बाइक पर पलटा, पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल

MP Accident
X

MP Accident : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भोपाल-नागपुर हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कंटेनर के अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट जाने से यह हादसा हुआ।

MP Accident : जानकारी के मुताबिक हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के झीटापाटी गांव के पास हुआ। एक परिवार बाइक से मुलताई से नर्मदापुरम की ओर जा रहा था। इसी दौरान दूसरी लेन में जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर अचानक नियंत्रण खो बैठा और पलटते हुए सीधे बाइक पर जा गिरा।

MP Accident : टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा कंटेनर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला।

MP Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंटेनर किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019