Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल

MP Accident: Truck hits bike, husband and wife killed, innocent injured
X

MP Accident: Truck hits bike, husband and wife killed, innocent injured

MP Accident : जिले। सतना जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। कोठी थाना क्षेत्र के बगिया मोड़ पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

MP Accident : मृतकों की पहचान नैना गांव निवासी दादू लाल रैकवार और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने बच्चे के साथ सतना की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सामने आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

MP Accident : सूचना मिलते ही संतोष तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के बाद लगे जाम को हटाकर यातायात बहाल किया। फिलहाल ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019