Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : उज्जैन में दर्दनाक हादसा, कार एक्सीडेंट में 3 युवकों की मौत

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घाटिया क्षेत्र के जैथल के पास रात लगभग साढ़े 12 बजे हुई। हादसे में मारे गए युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है।

MP Accident : जानकारी के अनुसार मृतक बड़नगर जिले के रहने वाले थे और उज्जैन के गिरिराज क्षेत्र में रह रहे थे। मृतकों में आदित्य पंड्या (22 वर्ष, एमबीए छात्र, मसवाड़िया इंगोरिया निवासी), अभय पंडित (20 वर्ष, पासलोद इंगोरिया निवासी) और राजेश रावल (50 वर्ष) शामिल हैं। आदित्य पंड्या और अभय पंडित ममेरे भाई थे।

MP Accident : भाजपा विधायक सतीश मालवीय को हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिवार से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को राज्य सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया।

MP Accident : घट्टिया थाना प्रभारी करण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मृतकों और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

MP Accident : हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए सड़क सुरक्षा पर कड़ी निगरानी की आवश्यकता जताई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019