Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : उज्जैन में टेंपो ट्रैक्स-ट्राले की टक्कर, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Asian News
MP Accident : उज्जैन में टेंपो ट्रैक्स-ट्राले की टक्कर, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
X

MP Accident : उज्जैन में टेंपो ट्रैक्स-ट्राले की टक्कर, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

MP Accident : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नागझिरी थाना क्षेत्र के चंदेसरा इलाके में हुआ, जब यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैक्स आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई।

MP Accident : दर्शन के लिए तेलंगाना से निकले थे सात दोस्त
मृतकों और घायलों के अनुसार, यह सात दोस्त तेलंगाना और कर्नाटक से बाबा महाकाल और अयोध्या के दर्शन के लिए निकले थे। हादसा चंदेसरा गांव के पास हाईवे पर तब हुआ जब ट्राले ने अचानक ब्रेक लगाया और सामने से आ रही टेंपो ट्रैक्स उसमें जा घुसी।

MP Accident : हादसे में 3 लोगों की मौत और 3 घायल
हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बी. नरसिम्हा (20), जगन्नाथ (26) और शिवा कुमार (25) के रूप में हुई है। वहीं, तीन अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

MP Accident : पुलिस ने शुरू की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि हादसे में तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों का इलाज सुनिश्चित किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019