Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : भोपाल: हरसिद्धि माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार को लेकर बाइक सवार चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया।

MP Accident : यह दर्दनाक घटना बेरसिया थाना क्षेत्र के तरावली जोड़ के पास हुई। मृतकों में पति, पत्नी और उनका बच्चा शामिल हैं। गंभीर हालत में रेफर की गई नाबालिक बेटी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

MP Accident : हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और प्रशासन हादसे को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019