Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident: दर्दनाक सड़क दुर्घटना, ईको वैन पर पलटा ट्रॉला, 9 की मौत

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident: रायपुर: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक सीमेंट से भरा ट्रक ट्राला ईको वैन पर पलट गया। इस भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नौ लोगों को मृत घोषित किया, जबकि दो का इलाज जारी है।

MP Accident: हादसा देर रात तीन से चार बजे के बीच हुआ, जब राजस्थान से आ रहा ट्राला ईको वैन पर पलट गया। कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में मुकेश खपेड़ (40), सावली (35), विनोद (16), पायल (12), मढ़ी (38), विजय (14), कांता (14), रागिनी (9) और अकली (35) शामिल हैं। घायलों में पायल परमार (19) और आशु बमनिया (5) हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए गहरा सदमा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019