Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, मां और चाचा घायल

MP Accident
X

MP Accident : डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में एनएच-44 पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP Accident : घटना सिटी थाना क्षेत्र के सहराई पुल के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि टक्कर लगते ही बाइक दूर जा फेंकी गई और बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। मृतका की पहचान निवृत्ति परिहार 7 वर्ष के रूप में हुई है।

MP Accident : हादसे में घायल लता परिहार और जंडेल परिहार को पहले डबरा सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। परिवार मूल रूप से ग्वालियर के नेहरू पेट्रोल पंप क्षेत्र का रहने वाला है और दतिया जिले के इंदरगढ़ किसी रिश्तेदारी या काम से जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

MP Accident : हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019