Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : भीषण सड़क हादसा, कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के ग्राम कतवारिया के पास रविवार सुबह दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके परखच्चे उड़ गए। मृतकों में से एक युवक दुपाड़ा गांव का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा डोकर गांव का निवासी था।

MP Accident : हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019