Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : भीषण सड़क हादसा, बाईपास पर खड़े ट्रक में बोलेरो की टक्कर, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : सीधी। सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के बाईपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

MP Accident : जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के लिए एक ट्रक टेंट का सामान लेकर बाईपास पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों और घायलों की पहचान बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम जेठुला निवासी जायसवाल परिवार के रूप में हुई है।

MP Accident : हादसे की सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019