Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident: इंदौर-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, सवारी उतार रही बस को चार्टर्ड बस ने मारी टक्कर, 25 यात्री घायल

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident: इंदौर: इंदौर-भोपाल हाईवे पर जावर जोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सवारी उतार रही चौहान ट्रैवल्स की बस (MP 41 P 1615) में पीछे से आ रही एक चार्टर्ड बस (MP 09 AM 6115) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चौहान ट्रैवल्स की बस पलट गई, जिसके कारण 20 से 25 यात्री घायल हो गए।

MP Accident: हादसे की सूचना मिलते ही जावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:15 बजे हुआ। दोनों बसें इंदौर से भोपाल की ओर जा रही थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार्टर्ड बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019