Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : तेज रफ्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह से लौट रही कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पशु चिकित्सक (वेटनरी डॉक्टर) भी शामिल है। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में खुशियों की रात मातम में बदल गई।

MP Accident : हादसे में चार और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह भयावह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रक भी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया।

MP Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019