Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 5 की मौत, पुलिस जांच में जुटी

MP Accident
X

MP Accident : रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से भीषण सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। माही नदी के पास रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव के समीप 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

MP Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कार महाराष्ट्र पासिंग की बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक भी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हो सकते हैं। हालांकि, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। कार कहाँ से आ रही थी और कहाँ जा रही थी, इस बारे में भी अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

MP Accident : पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। फिलहाल पोस्टमार्टम और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्य सामने आने के बाद ही हादसे का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019