Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : ट्राला की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

MP Accident
X

MP Accident : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार ट्राला ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

MP Accident : पुलिस के अनुसार, डिंडोरी निवासी सुमन भवेदी स्कूटी से जबलपुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राला ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और गंभीर चोट लगने से सुमन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल का दृश्य देख लोग सन्न रह गए।

MP Accident : स्कूटी पर सवार दूसरी युवती राखी मरावी को मामूली चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि मृतिका सुमन शादियों में वेटर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

MP Accident : हादसे के बाद पुलिस ने ट्राला चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। मर्ग कायम कर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019