Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : सड़क हादसे पर दंपति की मौत, घटनास्थल से नई बाइक गायब, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

MP Accident
X

MP Accident : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम लालाखेड़ी निवासी घांसीराम प्रजापति और उनकी पत्नी पूजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े दिखाई दे रहे हैं।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, घांसीराम अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि घांसीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पूजा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

MP Accident : घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मात्र दो महीने पहले खरीदी गई नई बाइक घटनास्थल से गायब थी। परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

MP Accident : सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है, हालांकि बाइक के गायब होने के कारण हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019