Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, एक की मौत, मची अफरा-तफरी

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब ग्वालियर की ओर जा रही बस की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में धमाका हुआ, जिससे आग तेजी से बस तक फैल गई और कुछ ही देर में बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

MP Accident : घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाते हुए बस से बाहर निकलने लगे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई थी।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, यह बस भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा किराए पर ली गई थी, जो दतिया से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आज दतिया में भीम आर्मी का बड़ा आंदोलन आयोजित किया गया था।

MP Accident : आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।

MP Accident : पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। साथ ही घायल महिला के बयान के बाद हादसे की सही परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019