Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : बीजेपी नेता ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंदा, दो की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश

MP Accident
X

MP Accident : मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को दहला दिया। पोरसा थाना क्षेत्र के जौटाई रोड पर बीजेपी नेता दीपेंद्र भदोरिया ने अपनी कार से घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

MP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के समय लोग अपने घर के बाहर आग ताप रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रामदत्त राठौर और अर्णव लक्षकार ने दम तोड़ दिया।

MP Accident : घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने मौके पर ही बीजेपी नेता की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद भी हालात शांत नहीं हुए। नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

MP Accident : मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी बीजेपी नगर मंडल का पूर्व उपाध्यक्ष है और उसे पुलिस के सुपुर्द करने के बाद थाने से भगा दिया गया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को लेकर जांच शुरू करने की बात कही है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019