Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : डीजल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, खेत में लगी भीषण आग

Asian News
MP Accident
X

MP Accident : धार। मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। धार जिले के गाजनोद क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं टक्कर के बाद टैंकर में आग लगने से स्थिति और भयावह हो गई।

MP Accident : जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ग्राम गाजनोद के पास मोड़ के समीप हुआ। मां-बेटा बाइक से ग्राम कोद में गमी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित टैंकर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसा, जहां उसमें अचानक आग लग गई।

MP Accident : घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अलग-अलग एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कानवन थाना प्रभारी गगन हनवत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बदनावर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019