Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

MP Accident: Bike falls 20 feet below culvert, husband dies, wife injured
X

MP Accident: Bike falls 20 feet below culvert, husband dies, wife injured

MP Accident : सीहोर। जिले के बुधनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशहाल जिंदगी को पलभर में मातम में बदल दिया। रेहटी के ग्राम बोरी के पास देर रात एक दंपति की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

MP Accident : हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को रेहटी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019