Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : खुशियों के बीच छाया मातम, थार और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे की मौत, तीन घायल

MP Accident
X

MP Accident : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। मूंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार को थार और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP Accident : मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सौरभ और उनकी 58 वर्षीय मां सुमन बाई के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

MP Accident : बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में जल्द ही शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। जहां कुछ ही दिनों में खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब शोक का माहौल पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, थार वाहन का चालक खरगोन जिले के सनावद का निवासी है। फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019