Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ढाबा संचालक समेत तीन की मौत

MP Accident
X

MP Accident : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे 30 पर अंजनिया चौकी क्षेत्र के अहमदपुर चौराहा के पास करीब 1 बजे हुई। हादसा तब हुआ जब रायपुर की ओर जा रहा सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन और सड़क किनारे खड़े ढाबा के समीप पलट गया।

MP Accident : जानकारी के अनुसार, बिगड़ी हुई मटर से भरे ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। पलटते ट्रक ने पिकअप वाहन और सड़क किनारे खड़े ढाबा संचालक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ढाबा संचालक शीतल गुप्ता (अंजनिया निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक में सवार एक बालक और पिकअप वाहन का एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच पाई।

MP Accident : हादसे के बाद सरिया से लदा ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। ट्रक की पंजीकरण जानकारी के अनुसार यह राजगढ़ का है और पिकअप वाहन जबलपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019