Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : मंदिर दर्शन कर लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

MP Accident
X

MP Accident : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे पर बंजारी घाटी के पास एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखराम कुमरे और उनकी पत्नी के रूप में हुई है, जो बंजारी मंदिर में दर्शन कर लखनादौन लौट रहे थे।

MP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक कई फीट तक घिसटती चली गई और दंपति को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

MP Accident : पुलिस ने बताया कि कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019