MP Accident : ट्रक-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 5 जिंदगी के लिए जूझ रहे

MP Accident: 4 dead, 5 battling for life in horrific collision between truck and Bolero.
MP Accident: 4 dead, 5 battling for life in horrific collision between truck and Bolero.
MP Accident : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर ने पलभर में खुशियां मातम में बदल दीं।
MP Accident : हादसा गोदी जोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
MP Accident : पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।


