Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 3 की मौत,18 से अधिक घायल

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में उमरबन थाना क्षेत्र के मोहनपुरा पुलिया के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया। सोयाबीन की फसल काटकर लौट रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 18 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिनका इलाज धार जिला अस्पताल में चल रहा है।

MP Accident : हादसा उकाला के पास हुआ, जब जामला और लटामली गांव के करीब 85 मजदूर पिकअप में सवार होकर अपने घरों की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया। हादसे में जामला निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद पिता नराण (38 वर्ष, जामला) ने उमरबन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

MP Accident : घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों व 108 एंबुलेंस की मदद से उमरबन अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019