Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : कंटेनर और कार की टक्कर में 2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

MP Accident
X

MP Accident

MP Accident : आगर मालवा : मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में मंगलवार को इंदौर-कोटा नेशनल हाइवे पर तनोडिया के पास एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। एक कार और कंटेनर की टक्कर में कार सवार एक महिला और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

MP Accident : पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुई कार में सवार दो महिलाएं मुंबई की रहने वाली थीं और उज्जैन से किराए पर लिए गए ड्राइवर के साथ नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। मृतकों की पहचान शुभांगी मेहता (महिला) और ड्राइवर महेश चौरसिया (उज्जैन) के रूप में हुई है। घायल महिला का नाम कविता बताया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

MP Accident : हादसे की सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में कंटेनर की तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019