Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mother's Day 2024 : कब है मदर्स डे....कैसे हुई थी इस दिन की शुरूआत...जानें महत्त्व और इतिहास

Mothers Day 2024 : कब है मदर्स डे....कैसे हुई थी इस दिन की शुरूआत...जानें महत्त्व और इतिहास
X

Mother’s Day 2024 : कब है मदर्स डे….कैसे हुई थी इस दिन की शुरूआत…जानें महत्त्व और इतिहास

Mother's Day 2024

Mother's Day 2024 : मां के सम्मान और उनके त्याग को समर्पित, मातृ दिवस इस साल 8 मई, 2024 को मनाया जाएगा. हर साल मई के दूसरे रविवार को भारत में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया जाता है.

Sukma Breaking : नक्सलियों के प्लाटून 21 में सक्रिय इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Mother's Day 2024 : इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील करवाते हैं. आप अपनी मां को उनके लिए कुछ खास करके, उपहार देकर या उनके लिए कुछ बनाकर खुश कर सकते हैं.

Mother's Day 2024 : मां के लिए कोई कार्ड बनाएं, कोई कविता लिखें या कोई गाना गाएं. यह छोटा सा उपहार उनके दिल को छू लेगा. उनकी पसंद का कोई उपहार दें, चाहे वह उनकी पसंद की साड़ी हो या कोई गहना.

घर के कामों में उनकी मदद करें. उनकी थकान को कम करने के लिए उनकी मालिश करें. उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं: अपनी मां को सीधे तौर पर बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनके लिए कितने आभारी हैं.

Mother's Day 2024

MP Weather Update : गर्म हवाएं, बारिश और बादल का अलर्ट..

मातृ दिवस सिर्फ उपहार और जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह मां के त्याग और प्रेम को याद करने का दिन भी है. मां को हर रोज़ प्यार और सम्मान दें.

कैसे हुई शुरुआत

इस दिन की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में 1908 में हुई थी, और धीरे-धीरे यह दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाने लगा. मदर्स डे की शुरुआत एना जार्विस नामक एक अमेरिकी महिला ने अपनी मां एंड्रयू जार्विस की याद में की थी.

एंड्रयू जार्विस का 1882 में निधन हो गया था. एना जार्विस ने अपनी मां के सम्मान में 1908 में फिलाडेल्फिया में एक शोक सभा का आयोजन किया. 1914 में, अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को आधिकारिक तौर पर मातृ दिवस घोषित किया.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019