Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

सिडनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में मोनू गोस्वामी ने सिल्वर मेडल हासिल कर छग का नाम किया रौशन

सिडनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में मोनू गोस्वामी ने सिल्वर मेडल हासिल कर छग का नाम किया रौशन
X

सिडनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में मोनू गोस्वामी ने सिल्वर मेडल हासिल कर छग का नाम किया रौशन

गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मोनू गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर छग और जिले का नाम रोशन किया

मेहनत और समर्पण से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मोनू गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर छग और जिले का नाम रोशन किया है।

दरअसल आस्ट्रेलिया के सिडनी में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के रहने वाले मोनू गोस्वामी ने हिस्सा लिया

और पावर लिफ्टिंग में 105 किलो वर्ग में मोनू गोस्वामी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। गौरेला पेड्रा मरवाही जिले के छोटे से गांव सेखवा के रहने वाले मोनू गोस्वामी ने अपनी 5 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार अपना स्थान

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाया है। मोनू पहले उज्जैन में हुए राष्ट्रीय पावर लिफिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर रिकॉर्ड लिफ्टिंग करते हुए गोल्ड मेडल जीते और सिडनी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

हुए। मूलभूत सुविधाओं के अभावों के बावजूद भी प्रदेश एवम् राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते इस बार मोनू गोस्वामी सिल्वर मेडल अपने नाम किया वही मोनू के इस सफलता ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है।

Surajpur Breaking : 18 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश

बता दें कि शासन से मूलभूत खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु आग्रह करने के बाद भी शासन ने किसी प्रकार की रुचि नही दिखाई लेकिन मोनू गोस्वामी ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र की पहचान बनाई है..


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019