Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Vidhansabha Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, सदन में सवालों की झड़ी, DAP खाद की कमी पर मचेगा हंगामा, CM साय बोले- विपक्ष को जवाब देने की है पूरी तैयारी

CG Vidhansabha Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, सदन में सवालों की झड़ी, DAP खाद की कमी पर मचेगा हंगामा, CM साय बोले- विपक्ष को जवाब देने की है पूरी तैयारी
X

CG Vidhansabha Monsoon Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरु होगा। पांच दिवसीय सत्र के लिए विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक ने भी सरकार से सवालों की झड़ी लगाई है।

CG Vidhansabha Monsoon Session: विधानसभा सचिवालय को प्राप्त सवालों में ज्यादातर सवाल किसानों को खाद की कमी, कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यों में लापरवाही, स्थानीय समस्याएं और योजनाओं की विफलता जैसे मुद्दे प्रमुखता से शामिल हैं। विपक्ष की रणनीति स्पष्ट है। वह सत्र के हर दिन सरकार को घेरे रखने के मूड में है।

सत्र से पहले BJP विधायक दल की बैठक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र में सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक इस बार आक्रमक दिख रहे हैं। विपक्ष को जवाब देने के लिए रविवार को भाजपा विधायक दल बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सत्र में विपक्ष को जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष पूरी तरह तैयार हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसमें 5 बैठकें होंगी, इसके लिए पूरी तैयारी है। साथ ही किसानों को खाद की कमी के विपक्ष के आरोप पर साय ने कहा, DAP खाद की थोड़ी कमी है, ये कमी छत्तीसगढ़ में ही नहीं सभी जगह है।

डीएपी की जितनी खपत है, उतना उसका निर्माण नहीं होता। रूस यूक्रेन में युद्ध चल रहा है उसके कारण कम इंपोर्ट हुआ है, उसकी जगह में कृषि विभाग एनपीके खाद को बढ़ावा दे रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019