Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मोहम्मद शमी को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में रेस्ट, फिटनेस पर फिर सवाल

मोहम्मद शमी को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में रेस्ट, फिटनेस पर फिर सवाल
X

मोहम्मद शमी को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में रेस्ट, फिटनेस पर फिर सवाल

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जो इस समय अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं, अब विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में बंगाल टीम से बाहर रहेंगे। 21 दिसंबर से शुरू होने वाली लिस्ट ए टूर्नामेंट में बंगाल का सामना दिल्ली से होगा, लेकिन इस मैच में शमी नहीं खेलेंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें रेस्ट दिया जाएगा, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह रेस्ट फिटनेस के कारण है या कोई और कारण है।

मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच पिछले साल 19 नवंबर को खेला था, इसके बाद उन्हें घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी थी। शमी फिट हो चुके हैं और नवंबर 2024 से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की है, जहां उन्होंने 10 मैच खेले हैं। लेकिन इसके बावजूद वह भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं।

Mohmammad Shami Fitness: मोहम्मद शमी की फिटनेस के सवाल पर रोहित शर्मा ने की एनसीए से ये बड़ी मांग | Times Now Navbharat

इस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बाद कहा था कि शमी लगातार टी20 मैच खेल रहे हैं, लेकिन उनके घुटने में सूजन आ गई थी। टीम मैनेजमेंट शमी की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है। इस बीच, तमाम क्रिकेट दिग्गजों ने शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने की मांग की थी, लेकिन उनका नाम इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

शमी की फिटनेस पर ध्यान देने के कारण, उनका विजय हजारे ट्रॉफी में रेस्ट लिया गया है, ताकि वे भविष्य में भारतीय टीम के लिए फिट रहें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019