Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी का धमाका, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 8 विकेट झटके, टीम इंडिया में कर सकते है वापसी!

Asian News
Mohammed Shami
X

Mohammed Shami

Mohammed Shami: मुंबई: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी। बंगाल बनाम जम्मू-कश्मीर मैच में शमी ने जम्मू-कश्मीर की पहली पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी मैदान पर उन्होंने रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। 59वें ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज कनहैया वधावन को आउट कर पांचवां विकेट पूरा करने पर उनका जोशीला जश्न देखते ही बनता था।

Mohammed Shami: इस सीजन में शमी का प्रदर्शन शानदार रहा है। सात रणजी मैचों में 38 विकेट (तीन बार पांच विकेट हॉल) और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 15 विकेट (इकॉनमी 6.09) लेकर उन्होंने फॉर्म में लौटने का संकेत दिया है।

Mohammed Shami: मैच का हाल:
बंगाल ने पहली पारी में 328 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर 302 पर ऑलआउट हुई और बंगाल को 26 रन की बढ़त मिली। लेकिन बंगाल दूसरी पारी में महज 99 रन पर ढेर हो गई। कुल बढ़त 125 रन की रही, जिससे जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 126 रन का आसान लक्ष्य मिला है।

Mohammed Shami: 35 साल के शमी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खो चुके हैं। न्यूजीलैंड वनडे और 2026 टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं के लिए उन्हें इग्नोर करना मुश्किल होगा, खासकर आगामी टेस्ट सीरीज के मद्देनजर। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलेंगे शमी, लेकिन उनका असली लक्ष्य टीम इंडिया में कमबैक करना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019