Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Modi Government: केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपए जारी किए, छत्तीसगढ़ को मिली यह राशि...

Modi Government: केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपए जारी किए, छत्तीसगढ़ को मिली यह राशि...
X

Modi Government: केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपए जारी किए, छत्तीसगढ़ को मिली यह राशि…

नई दिल्ली। Modi Government: केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण के तहत राज्यों को 1,73,030 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। यह दिसंबर 2024 में वितरित 89,086 करोड़ रुपए की तुलना में काफी अधिक है। केंद्र सरकार का उद्देश्य इस बढ़ी हुई राशि से राज्यों को उनके पूंजीगत खर्च बढ़ाने और विकास व कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में मदद करना है।

Modi Government: उत्तर प्रदेश को इस वितरण में सबसे अधिक 31,039.84 करोड़ मिले हैं जबकि बिहार को 17,403.36 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 13,017.06 करोड़ आवंटित हुआ। महाराष्ट्र और राजस्थान को क्रमशः 10,930.31 करोड़ और 10,426.78 करोड़ रुपए मिले। वहीं, छोटे राज्य छत्तीसगढ़ को 5895.13 करोड़ तथा गोवा और सिक्किम को 667.91 करोड़ और 671.35 करोड़ रुपए का आवंटित किया गया।

Modi Government: वित्त आयोग ने 2021 से 2026 की अवधि के लिए राज्यों का केंद्रीय टैक्स में हिस्सा 41 प्रतिशत तय किया है जो 2020-21 के अनुपात के समान है। हालांकि, यह हिस्सा 14वें वित्त आयोग के 2015-2020 के लिए निर्धारित 42 प्रतिशत से थोड़ा कम है। यह कमी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के कारण हुई है।

Modi Government: बता दें कि कर हस्तांतरण एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसके तहत केंद्र सरकार टैक्स राजस्व का हिस्सा राज्यों को वितरित करती है। यह प्रक्रिया वित्त आयोग की सिफारिशों पर आधारित होती है जो सुनिश्चित करता है कि टैक्स का वितरण निष्पक्ष और संतुलित हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019