Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: रोम में दिखी ‘मेलोडी’ डिप्लोमेसी, पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: रोम में दिखी ‘मेलोडी’ डिप्लोमेसी, पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
X

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: रोम में दिखी ‘मेलोडी’ डिप्लोमेसी, पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: रोम। प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के बीच दोस्ताना रिश्ते एक बार फिर चर्चा में हैं। इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं।

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में दोनों नेता मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मेलोनी हाथ में टॉफी का पैकेट पकड़े हुए कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए बेहद खास टॉफी लाए हैं। इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराते हुए “मेलोडी” कहते हैं। दोनों नेताओं के बीच का यह सहज और दोस्ताना पल सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: वीडियो साझा करते हुए मेलोनी ने लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” इसके बाद सोशल मीडिया पर “मोदी-मेलोनी” और “मेलोडी” हैशटैग फिर से ट्रेंड करने लगे। यूजर्स इस पल को भारत और इटली के मजबूत रिश्तों का प्रतीक बता रहे हैं।

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: दरअसल, सोशल मीडिया पर लंबे समय से पीएम मोदी और मेलोनी के नाम को जोड़कर “मेलोडी” हैशटैग ट्रेंड करता रहा है। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करना लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है।

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। रोम में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर के दौरान हुई, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह भारत-इटली मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए औपचारिक वार्ता को लेकर उत्साहित हैं।

Modi gifts Melodi Toffee to Meloni: दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने रोम स्थित ऐतिहासिक कालीज़ीयम का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां की तस्वीरें और अनुभव सोशल media पर साझा किए। वहीं, इटली में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019