Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी से मिलने जाएंगे विधायक देवेंद्र यादव.....

राहुल गांधी से मिलने जाएंगे विधायक देवेंद्र यादव.....
X

राहुल गांधी से मिलने जाएंगे विधायक देवेंद्र यादव…..

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। यह उनकी जेल से रिहाई के बाद पहली बार राहुल गांधी से सीधी मुलाकात होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात के बाद देवेंद्र यादव को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज – "कांग्रेस शून्यता की ओर बढ़ रही है"

इस पूरे घटनाक्रम पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बयान देते हुए कहा कि, "कांग्रेस में बदलाव की चर्चा हम पिछले डेढ़ सालों से सुन रहे हैं, लेकिन इन चर्चाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी शून्यता की ओर बढ़ रही है।"

राजनीतिक हलचल तेज, बदलाव की अटकलें जारी

देवेंद्र यादव की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के भीतर भी बड़े बदलाव की चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। देखना होगा कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद क्या नया सियासी समीकरण बनता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019