Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mizoram landslide: मिजोरम के लॉन्गतलाई में भारी बारिश से भूस्खलन, कई मकान और होटल ढहे, कई लोग मलबे में फंसे होने की आशंका

Dev Verma
Mizoram landslide
X

Mizoram landslide

Mizoram landslide: आइजोल: दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में शुक्रवार रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें पांच मकान और एक होटल ढह गए। इस हादसे में कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना करीब साढ़े दस बजे बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई। खास बात यह है कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।

राहत कार्य में ‘यंग लाई एसोसिएशन’ के स्वयंसेवक, राज्य आपदा मोचन बल (SRDF) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान जुटे हुए हैं, लेकिन अभी घटना का पूरा विवरण नहीं मिल पाया है। पूर्वोत्तर भारत में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जगह भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Mizoram landslide: देशभर में भारी बारिश का प्रभाव

इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 35 साल में मई महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1990 में 110.7 मिमी था।

Mizoram landslide: मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे सात जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना है। पिछले दिन हुई बारिश के कारण तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से कम है।

Mizoram landslide: अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का खतरा

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, असम, सिक्किम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019