Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में लापता युवक की हत्या, जंगल से बरामद हुई सड़ी-गली लाश, परिजनों का हंगामा

भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में लापता युवक की हत्या, जंगल से बरामद हुई सड़ी-गली लाश, परिजनों का हंगामा
X
भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाली में 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान ग्राम खेजड़ा निवासी सूरत सिंह वर्मा के रूप में हुई है, जो 28 जुलाई से लापता था। शव मिलने की खबर सुनते ही मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।

पुलिस का मानना है कि सूरत सिंह की हत्या कर उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी संतोषी बाई ने 29 जुलाई को छोला मंदिर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस कोई ठोस जानकारी जुटाने में असमर्थ रही।

परिजनों का कहना है कि सूरज सिंह को आखिरी बार एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया था, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि, सूरज सिंह की हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019