Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Miss World 2025: हैदराबाद में होगा मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन, 200 करोड़ खर्च को लेकर तेलंगाना में बवाल...

Miss World 2025: हैदराबाद में होगा मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन, 200 करोड़ खर्च को लेकर तेलंगाना में बवाल...
X

Miss World 2025: हैदराबाद में होगा मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन, 200 करोड़ खर्च को लेकर तेलंगाना में बवाल…

मुंबई: मिस वर्ल्ड 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार भी भारत को इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। लगातार दूसरी बार भारत में आयोजित हो रहे इस भव्य आयोजन के लिए हैदराबाद को चुना गया है। इस बार तेलंगाना सरकार इसकी मेजबानी कर रही है, जिसके लिए करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

7 मई से 31 मई तक चलेगा इवेंट
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन 7 मई से 31 मई तक होगा, जिसमें 120 देशों की सुंदरियां अपनी प्रतिभा और सौंदर्य का प्रदर्शन करेंगी। भारत की ओर से राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। नंदिनी ने सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

पिछले साल मुंबई में हुआ था आयोजन
पिछले साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई थी, जिसमें चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने खिताब जीता था। इस बार क्रिस्टीना नई विजेता को ताज पहनाएंगी।

तेलंगाना में बवाल
हालांकि, इस आयोजन पर तेलंगाना में सियासी घमासान मच गया है। तेलंगाना सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपये खर्च करने के फैसले पर विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने कड़ी आपत्ति जताई है। BRS नेता केटी रामाराव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

अब देखना होगा कि भव्य आयोजन के बीच भारत की नंदिनी गुप्ता इस साल मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर पाती हैं या नहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019