Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Milind Gaba-Priya Beniwal: 'ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं' मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

Dev Verma
Milind Gaba-Priya Beniwal
X

Milind Gaba-Priya Beniwal

Milind Gaba-Priya Beniwal: मुंबई: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल के घर खुशियों की बहार आई है। कपल ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है और इस खुशखबरी को उन्होंने बेहद खास अंदाज में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मिलिंद की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस व सेलेब्स उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

Milind Gaba-Priya Beniwal: इंस्टाग्राम पर अनोखी घोषणा

मिलिंद गाबा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा और क्रिएटिव पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक बेबी ब्लू और एक पिंक ड्रेस में नजर आ रहा है। इससे यह साफ हो गया कि कपल को एक बेटा और एक बेटी हुए हैं। पोस्टर पर मजेदार कैप्शन लिखा था “गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं…”

Milind Gaba-Priya Beniwal

Milind Gaba-Priya Beniwal: भगवान का शुक्रिया, दिल से लिखा कैप्शन

पोस्ट के साथ मिलिंद ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा: “अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हमें दो चमत्कारों से धन्य किया गया है। ट्विन्स हैं। जय माता दी।” इस पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स और शुभकामनाएं आ गईं। फैंस से लेकर कई सेलेब्स तक ने इस नए माता-पिता को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा।

Milind Gaba-Priya Beniwal

Milind Gaba-Priya Beniwal: पहले भी कर चुके थे खास अंदाज़ में प्रेग्नेंसी अनाउंस

गौरतलब है कि मिलिंद और प्रिया ने कुछ महीने पहले एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वीडियो और तस्वीरों में दोनों का प्यार और खुशी साफ झलक रही थी।

Milind Gaba-Priya Beniwal: साल 2022 में रचाई थी शादी

मिलिंद और प्रिया की शादी 16 अप्रैल 2022 को हुई थी। इनकी लव स्टोरी और शादी काफी चर्चा में रही थी। अब दो साल बाद दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं, जिसने फैंस के दिल को एक बार फिर जीत लिया है।

Milind Gaba-Priya Beniwal


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019