Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मीका सिंह का बयान : हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई पर दिया बड़ा रिएक्शन....

Dev Verma
मीका सिंह का बयान : हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई पर दिया बड़ा रिएक्शन....
X

मीका सिंह का बयान : हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई पर दिया बड़ा रिएक्शन….

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में हनी सिंह और बादशाह के बीच जारी विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। दोनों सिंगर्स अपनी लड़ाई को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और उनके कॉन्सर्ट्स में एक-दूसरे पर तंज कसने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मीका ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हनी सिंह और बादशाह उनके लिए भाई जैसे हैं और उनके बीच में किसी न किसी वजह से नाराजगी हो जाती है। हालांकि, मीका का मानना है कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और उन्हें इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

हनी सिंह और बादशाह पर बोले मीका सिंह, मैं सबका बाप हूं - The Lallantop

ब्राउन रंग गाने को लेकर भी हनी सिंह और बादशाह के बीच विवाद चल रहा है। इस पर मीका ने कहा कि 2022 में उन्होंने तीनों मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी कहा कि हनी सिंह और बादशाह दोनों ही बेहतरीन सिंगर्स हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा है।

मीका सिंह के अनुसार, विवादों के बावजूद दोनों सिंगर्स अपने-अपने तरीके से शानदार काम कर रहे हैं और उनके गाने भी हिट हो रहे हैं। मीका ने अपने दोनों भाइयों की तारीफ करते हुए यह भी बताया कि हनी सिंह के साथ 'दमादम मस्त कलंदर' और बादशाह के साथ 'सावन में लग गई आग' जैसे हिट गाने उनके करियर का हिस्सा हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019