Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MiG-29: एयर चीफ मार्शल ने मल्टी-रोल फाइटर जेट से अकेले भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत

Asian News
MiG-29
X

MiG-29

MiG-29: नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह (Amar Preet Singh) ने गुरुवार को मिग-29 यूपीजी मल्टी-रोल लड़ाकू विमान की सिंगल सॉर्टी उड़ाकर सीमावर्ती क्षेत्र में वायुसेना की युद्धक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पश्चिमी वायु कमान के एक महत्वपूर्ण फॉरवर्ड बेस से उड़ान भरी। सुरक्षा कारणों से उड़ान से जुड़े बेस का सटीक स्थान सार्वजनिक नहीं किया गया है।

MiG-29: इस उड़ान को भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया और मिशन के लिए तत्परता का प्रदर्शन माना जा रहा है। उड़ान पूरी करने के बाद एयर चीफ मार्शल सिंह ने बेस पर मौजूद वायुसेना के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और देश की सेवा में उनके योगदान की सराहना की।

MiG-29: मिग-29 की खासियत

मिकोयान मिग-29 (Mikoyan MiG-29) सोवियत संघ द्वारा विकसित एक ट्विन-इंजन लड़ाकू विमान है, जिसे 1970 के दशक में तैयार किया गया था और 1980 के दशक में सेवा में शामिल किया गया। इसे मूल रूप से अमेरिकी जनरल डायनेमिक्स एफ-16 फाइटिंग फाल्कन (General Dynamics F-16 Fighting Falcon) जैसे विमानों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था।

MiG-29: भारतीय वायुसेना ने अपने मिग-29 बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए इन्हें उन्नत एवियोनिक्स, आधुनिक रडार और हवा में ईंधन भरने की क्षमता से लैस किया है। मिग-29 यूपीजी चौथी पीढ़ी का उन्नत वायु श्रेष्ठता लड़ाकू विमान है, जो हवा-से-हवा और हवा-से-जमीन दोनों तरह के मिशनों में सक्षम है। यह विमान लगभग 2465 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से उड़ सकता है और 17,000 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचने की क्षमता रखता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019